Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची में बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री का लगेगा दरबार

रांची : बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री नवंबर में रांची आयेंगे। झारखंड के संन्यासी बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री का नवम्बर माह में रांची के प्रभात तारा मैदान में हनुमत कथा का आयोजन किया जायेगा।

राजीव ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस कथा में अर्जी स्वीकार्य होने पर महाराज से लोग स्वयं समाधान ले सकेंगे। इस हनुमंत कथा के कार्यक्रम में जुड़ने और यजमान बनने के लिए सभी 9263854901/02/03/ 04/05 से सम्पर्क किया जा सकता है।

प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सचिव भवानी कुमार, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर, शंकर तिवारी, सूरज कुमार, संदीप दुबे, दीवाकर कुमार, रोहित मिश्रा, धीरज कुमार, संदीप मिश्रा, भैरव सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Ranchi come Dhirendra Shastri