Breaking :
||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

बाबूलाल मरांडी 15 को विधिवत संभालेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पदभार

रांची : भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 15 जुलाई को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने गुरुवार को दी।

डॉ वर्मा ने कहा कि 15 जुलाई को हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश भाजपा का स्नेह मिलन समारोह आयोजित है। इसमें निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधिवत पदभार ग्रहण कराएंगे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।