लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार
लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के चकला गांव की एक विधवा महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। इस संबंध में पीड़िता ने चंदवा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
गांव के ही जयनाथ पासवान पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने आवेदन में कहा है कि आरोपी ने शुक्रवार को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसके द्वारा हंगामा करने पर वह भाग गया।
पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर चंदवा थाने में कांड संख्या 74/23 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।