Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामूपलामू प्रमंडल

पलामू में पेट्रोल कांड: विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, हालत गंभीर

पलामू : जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के विश्वासिया गांव में एक विवाहिता को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। विवाहिता पूरी तरह से झुलस गयी है। गंभीर हालत में पीड़िता को हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया। इस मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता की मां ने गांव के ही तीन लोगों पर लगाया आरोप

इस मामले को लेकर विश्वासिया गांव निवासी कुंती कुंवर ने हुसैनाबाद थाने में लिखित शिकायत कर गांव के प्रवेश यादव, पंचम यादव और समुद्री देवी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिकायत में कहा कि मेरी बेटी सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच उक्त तीनों लोगों ने मेरी बेटी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगते ही बेटी रोने लगी। आवाज सुनकर बाहर निकले तो देखा कि जल रही है। यह देख हमने आग बुझाई, तब तक वह बुरी तरह जल चुकी थी।

पहले भी दिया था जान से मारने की धमकी

बुरी तरह से झुलसी पीड़िता को आनन-फानन में हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि उसने पूर्व में भी उपरोक्त तीन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस जांच में जुटी

वहीं, इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें