Breaking :
||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी||झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन कल आयेंगे लातेहार, जनता से करेंगे सीधा संवाद||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार

झारखंड में फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, तापमान में होगी बढ़ोतरी, जानिये कब आयेगा मानसून

रांची : झारखंड में फिलहाल लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश के कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी के कारण सुबह 10 बजे से ही सड़कें सुनसान हो रही हैं। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना जतायी है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान में कोई कमी नहीं आयेगी, लेकिन बारिश से लोगों को राहत जरूर मिलेगी। उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में मुख्य रूप से बारिश दर्ज की जायेगी। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज, धनबाद समेत अन्य जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया कि आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जायेगा। इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। झारखंड में मानसून के आगमन को लेकर बताया गया कि सामान्य समय 14-15 जून के आसपास, जून का दूसरा सप्ताह होता है। इस साल बंगाल की खाड़ी से मानसून के 4 जून के आसपास केरल पहुंचने की उम्मीद है। इसका असर झारखंड पर भी पड़ेगा। अगर मॉनसून के सामान्य रुख में कोई बदलाव नहीं होता है तो झारखंड में 20 जून के आसपास मॉनसून आने की संभावना है। वैसे भी मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश का अनुमान जताया है।