Breaking :
||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडसंथाल परगना

पाकुड़: मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर किया पथराव

पाकुड़ : पाकुड़ में असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पूरे मामले को संभाला और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

बताया जाता है कि जिले में सोमवार की रात सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। लेकिन जिले की पुलिस की सूझबूझ से असामाजिक तत्वों का मंसूबा फेल हो गया।

घटना सदर प्रखंड के इशाकपुर गांव के पास हुई, जहां मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। मुफस्सिल थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गयी। पुलिस को देख बदमाश भाग खड़े हुए। पथराव में दो लोग घायल हो गये।

एसपी हरदीप पी जनार्दन खुद अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सदर बीडीओ सफीक आलम, अंचलाधिकारी आलोक वरण केशरी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। रात भर गांव में भारी पुलिस बल तैनात रही।

पाकुड़ दो समुदाय भिड़े