Breaking :
||जहां कभी लगती थी माओवादियों की जन अदालत आज वहां लग रही है सरकार की अदालत||अंतरराष्ट्रीय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- जो पुरुष परस्त्री के साथ घूमता है, वह नरक में जाता है||लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात बीमारी से सात पशुओं की मौत, दो अन्य बीमार, मुआवजे की मांग||चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को देखते हुए रांची स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारी, लोगों को दी सलाह||नेटबॉल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात||पलामू के TSPC एरिया कमांडर की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 को आयेंगे रांची||कटे-फटे कपड़े पहनना दरिद्रता की पहचान, सनातन की नहीं : देवकीनंदन ठाकुर||दिल्ली पुलिस ने फर्जी वेबसाइट के जरिये करोड़ों की ठगी करने के आरोपी को पलामू से पकड़ा||पलामू: शादी की सालगिरह पर पति का इंतजार कर रही महिला की तड़प-तड़प कर मौत
Wednesday, November 29, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

आईईडी ब्लास्ट में फिर एक जवान घायल, लाया गया रांची

पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान कई आईईडी ब्लास्ट हुए हैं। चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में बुधवार को एक बार फिर आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत अंजनबेड़ा गांव में एक आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आईईडी विस्फोट में एक जवान घायल हुआ है। फिलहाल घायल जवान का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

गौरतलब है कि चाईबासा जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत कुरकुटिया गांव के समीप मंगलवार को भी आईईडी विस्फोट में एक युवक घायल हो गया था।