Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबर

बालूमाथ में इस सप्ताह होने वाली थी एक और कोयला व्यवसायी सह भाजपा नेता की हत्या, आतंकवाद निरोधी दस्ते ने किया खुलासा

एटीएस ने आपराधिक गिरोह के मुख्य आरोपी सहित चार को किया गिरफ्तार

रांची : आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने रामगढ़, चतरा और लातेहार में कोयला सहित अन्य कारोबारियों से लेवी वसूलने वाले रुद्र महतो के नाम पर बने एक नये आपराधिक गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सह आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह के सरगना रंजन कुमार सिंह, राहुल कुमार भारती, दीपक कुमार महतो और अभिमन्यू साव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संगठित आपराधिक गिरोह के फंडिंग और अपराध से अर्जित किये गये संपत्ति का पता लगाने के लिए एटीएस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में एटीएस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना रंजन कुमार सिंह सहित चार को गिरफ्तार किया है। चारों को रामगढ़ और लातेहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी से हत्या, रंगदारी सहित कई घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व ही पुलिस की सक्रियता से रोक लिया गया है। उन्होंने बताया कि राहुल के खिलाफ चार, दीपक के खिलाफ तीन और अभिमन्यु के खिलाफ एक मामला पूर्व से दर्ज है। इनमें रंगदारी, हत्या, आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती, सीएलए एक्ट शामिल है।

होमकर ने बताया कि गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि बालूमाथ के रहने वाले कोयला व्यवसायी चेतलाल रामदास को भी 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी तथा कोयला का काम छोड़ देने की चेतावनी दी गयी थी। रंगदारी नहीं देने पर इसी सप्ताह उनकी भी हत्या किये जाने की योजना थी। इसके अलावा पतरातू में टीवीएस शो-रूम संचालक नीरज कुमार से इस गिरोह ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर इसी सप्ताह उनकी हत्या किये जाने की योजना थी।

इसी प्रकार पालू पंचायत (रामगढ़) के उप मुखिया गंगाधर महतो से भी इन लोगों ने रंगदारी की मांगी थी। रंगदारी का पैसा नहीं दिये जाने के कारण इनकी भी हत्या की जानी थी। इसके अलावा गोला (रामगढ़) के मसाला कारोबारी शैलेश महतो से लगभग 50 हजार रुपये रंगदारी वसूलने की बात प्रकाश में आयी है। मामले की छानबीन चल रही है।