Breaking :
||लातेहार: नियमों की अनदेखी कर बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से हो रही कोयले की ढुलाई, सैकड़ों बच्चे स्कूल जाने से वंचित||पलामू: बेटों की कुकर्मों से सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लगने के कारण अधेड़ दम्पति ने कर ली खुदकुशी||धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के मामले में जेलर निलंबित, दो पिस्तौल बरामद||धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आईजी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश||पलामू: धनबाद जेल में हुई घटना के बाद मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में छापा, बंद हैं कई बड़े कुख्यात सरगना||लातेहार: बालूमाथ में शराब की दुकान हैंडओवर लेने पहुंची कंपनी को अंग्रेजी शराब की पेटी में भरी मिली ईंट||रिम्स में इलाज करा रहा कैदी शाकिब पुलिस को चकमा देकर फरार||लातेहार: स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में घायल दोनों युवकों की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, बाबूलाल मरांडी बोले देश में मोदी की गारंटी||धनबाद जेल में बंद पूर्व मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी अमन सिंह की गोली मारकर हत्या
Tuesday, December 5, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरकोल्हान प्रमंडलझारखंड

झारखंड: आहत प्रेमी ने धारदार हथियार से किया प्रेमिका पर हमला

पश्चिमी सिंहभूम : प्रेमिका के छोड़ देने से आहत प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पोकाम गांव में बुधवार की सुबह युवती अपने घर के पास बर्तन धो रही थी। इसी बीच संजय बेहरा हाथ में धारदार हथियार लेकर आया और लड़की के पेट पर कई वार किये, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। लहूलुहान अवस्था में लड़की को जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। बाद में आरोपी प्रेमी भी मोटरसाइकिल से घायल प्रेमिका का पीछा करते हुए आ गया, जिस पर लड़की के जीजा और उसके साथी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटायी की और उसे जगन्नाथपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि आरोपी संजय बेहरा ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया और उसे भगाकर ले गया। इसके बाद लड़की उसे छोड़कर घर आ गयी। इससे नाराज होकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।