Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरमनिकालातेहार

लातेहार: मनिका में मजदूरी नहीं मिलने से आक्रोशित मजदूरों ने ठेकेदार को बनाया बंधक

लातेहार : जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत सिंजो पंचायत के केड़ीमहुआ गांव में गुरुवार को आक्रोशित मजदूरों ने बकाया मजदूरी नहीं देने पर ठेकेदार को बंधक बना लिया।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि आज से 3 वर्ष पूर्व ठेकेदार बाबूलाल प्रसाद सतबरवा निवासी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य कराया गया था। जिसकी मजदूरी हमें 175 रुपये प्रतिदिन देने को कहा गया। जबकि सरकार द्वारा भुगतान की जाने वाली मजदूरी की राशि इससे अधिक है।

लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी ठेकेदार द्वारा हमें मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जिसके चलते आज हमने ठेकेदार को बंधक बना लिया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

सड़क निर्माण कार्य में सीमा देवी 14 दिन, सुनीता देवी 10 दिन, अनीता देवी 14 दिन, रिंकी देवी 14 दिन, अनु देवी 10 दिन, सुनीता देवी 15 दिन, मुनीता कुमारी 14 दिन, देवंती देवी 24 दिन, आशा देवी 22 दिन, देवंती देवी 20 दिन, रीमा कुमारी 25 दिन, मालती कुंवर 14 दिन, मनीषा कुमारी 10 दिन, खुशी कुमारी 10 दिन, मल्किनिया कुमारी 25 दिन, सुनीता कुमारी 10 दिन, कृष्णा भुइयां 25 दिन, तिलो देवी 14 दिन, सरजू भुइयां 4 दिन, मुनिया देवी ने 5 दिन आदि सहित कई दिनों तक काम किया है, जिनकी मजदूरी लंबित है।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाने के एएसआई सुरेश सिंह व अन्य पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और बंधक ठेकेदार को पकड़कर मनिका थाने ले आया। मजदूरों ने मनिका थाना प्रभारी शुभम कुमार से बकाया वेतन भुगतान की गुहार लगाई है।

मजदूरों ने कहा कि ठेकेदार से हमारी बकाया मजदूरी का भुगतान शीघ्र कराये जाने की कृपा करें। मौके पर करीब 50 से अधिक मजदूर मनिका थाना पहुंचे थे।