Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में भीषण गर्मी के चलते 14 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद, आदेश जारी

रांची : भीषण गर्मी के चलते झारखंड के सभी स्कूल 12 जून से बंद रहेंगे। अत्यधिक गर्मी और लू के थपेड़ों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला किया है। इसका आदेश शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने रविवार को जारी किया।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

जारी आदेश में सचिव ने कहा है कि प्रदेश में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए राज्य में संचालित सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालय 12 जून से बंद रहेंगे। फिलहाल स्कूलों को 14 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है।

सचिव ने कहा है कि इस दौरान बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई के संबंध में अलग से फैसला कर जानकारी दी जायेगी। यह आदेश 12 जून से 14 जून तक लागू रहेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल तिवारी ने सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को पत्र लिखकर राज्य में संचालित सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की अवधि बढ़ाने की मांग की थी।

Jharkhand school closed news