Breaking :
||JOB: झारखंड में सीडीपीओ के 64 पदों पर होगी भर्ती, जानिये डिटेल||लातेहार: पेड़ से गिरकर घायल युवक की रिम्स ले जाते समय रास्ते में मौत||बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरें||Good News: 12 जून से शुरू होगा बरकाकाना-वाराणसी BDM सवारी गाड़ी का परिचालन||लातेहार: जिले में 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध||आदिम जनजातियों के विकास बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राज्यपाल||10 दिनों के अंदर झारखंड में प्रवेश करेगा मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत||स्थानीय नीति के विरोध में 10 और 11 जून को झारखंड बंद का आह्वान||गुमला: रांची सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रिंसिपल की अनियंत्रित कार ने कई लोगों को रौंदा, तीन महिला समेत चार की मौत, तस्वीरें||पलामू: शीर्ष माओवादी अभिजीत यादव और प्रसाद यादव के ठिकानों पर NIA की छापेमारी

लातेहार: विचाराधीन बंदी की मौत के बाद परिजनों ने मारपीट व हत्या का लगाया आरोप

लातेहार : जेल में बंद विचाराधीन बंदी सेंधू मुंडा की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक कैदी के परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर लाठियों से पिटायी के गहरे जख्म के कई निशान हैं। इस बात को लेकर परिजन खासे नाराज नजर आ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि कैदी की जेल में पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है।

Kidzee Latehar
Kidzee Latehar

जानकारी के मुताबिक सेंधू मुंडा एक बजुर्ग दंपती की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। कैदी सेंधू मुंडा की मौत शनिवार को इलाज के दौरान हो गयी। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को सूचना दी।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इधर, जानकारी मिलाने के बाद शनिवार की शाम परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देखा। शव को देखकर उन्हें बहुत गुस्सा आया। परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। परिजनों ने यह भी बताया कि सेंधू को आज तक कभी मिर्गी का दौरा नहीं पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि सेंधू मुंडा को पीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजन पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें :- लातेहार: बुजुर्ग दंपति की हत्या के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत

इधर, घटना के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव ने कहा कि जेल में विचाराधीन कैदी की मौत बेहद गंभीर मामला है। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।