Breaking :
||लातेहार: नियमों की अनदेखी कर बालूमाथ में ग्रामीण सड़क से हो रही कोयले की ढुलाई, सैकड़ों बच्चे स्कूल जाने से वंचित||पलामू: बेटों की कुकर्मों से सामाजिक प्रतिष्ठा दांव पर लगने के कारण अधेड़ दम्पति ने कर ली खुदकुशी||धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के मामले में जेलर निलंबित, दो पिस्तौल बरामद||धनबाद जेल में अमन सिंह की हत्या मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, आईजी को कोर्ट में पेश होने का निर्देश||पलामू: धनबाद जेल में हुई घटना के बाद मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में छापा, बंद हैं कई बड़े कुख्यात सरगना||लातेहार: बालूमाथ में शराब की दुकान हैंडओवर लेने पहुंची कंपनी को अंग्रेजी शराब की पेटी में भरी मिली ईंट||रिम्स में इलाज करा रहा कैदी शाकिब पुलिस को चकमा देकर फरार||लातेहार: स्कॉर्पियो व बाइक की टक्कर में घायल दोनों युवकों की रिम्स में इलाज के दौरान मौत||भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल, बाबूलाल मरांडी बोले देश में मोदी की गारंटी||धनबाद जेल में बंद पूर्व मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी अमन सिंह की गोली मारकर हत्या
Tuesday, December 5, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडलोहरदगा

लोहरदगा पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन से हार्डकोर नक्सली रवींद्र गंझू के दस्ते के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार

लोहरदगा : लोहरदगा पुलिस ने भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर और 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू दस्ते के सक्रिय सदस्य आकाश नगेसिया उर्फ समेश्वर नगेसिया को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

लोहरदगा एसपी हरीश बिन जमां ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली आकाश नगेसिया ने पूछताछ में कई जानकारियां दी है। इसके अलावा कई मामलों में संलिप्ता को भी स्वीकार किया है। नगेसिया ने 26 मार्च को सेरेंगदाग स्थित बड़का नदी पर पुल निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार के लेवी देने से मना करने पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था।

इसके अलावा 22 मई को लेवी न देने पर हत्या करने की नियत से मुंशी पर गोलीबारी की थी। हालांकि, वह बच निकला था। आकाश नगेसिया ने 11 दिसंबर, 2022 को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर स्वराज के ट्रैक्टर और रोटावेटर को उसके घर के बाहर से चोरी कर ली थी। इसके खिलाफ नक्सली घटनाएं, गोली चलाने, आगजनी करने, अवैध लेवी वसूलने, चोरी के कई मामलों में उसकी तलाश थी। इसके खिलाफ लोहरदगा में पांच मामले दर्ज हैं।

छापेमारी टीम में पेशरार थाना प्रभारी मो. अख्तर अल, रामदेव कुमार राय, रुपेश कुमार सिंह सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

Lohardaga News Maoist Arrested