Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

रांची के नामी व्यवसायी से 40 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी पकड़ाया

न्यूज़ सेंस/डेस्क

रांची : सुखदेव नगर थाना पुलिस ने एक व्यवसायी से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी संदीप कुमार महतो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रातू थाना क्षेत्र के कमड़े का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

सुखदेव नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को बताया कि पांच दिसंबर को शहर के एक नामी व्यवसायी से 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। मोबाइल नंबर 7038500898 के ग्राहक के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में सुखदेव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था।

एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी थी। गठित टीम ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर 7038500898 का सीडीआर तकनीकी साक्ष्य प्राप्त कर अनुसंधान शुरू किया। मोबाइल नंबर की टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी को रातू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

छापेमारी करने वाली टीम में सुखदेव नगर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिन्हा, अजीम अंसारी, शाह फैसल व क्यूआरटी टीम शामिल थी।