Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Sunday, October 1, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरपलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ में पाइपलाइन से लोहा चुराने के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत, एक घायल

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत धाधु गांव के निकट लोहा चोरी करने के दौरान मिट्टी धसने से एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक मजदूर की पहचान धाधु गांव निवासी महादेव उरांव (35) के रूप में हुई। वही एक अन्य मजदूर सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार अभिजीत ग्रुप के बंद पड़े प्लांट तक पानी पहुंचाने के लिए बिछाए गये लोहे के पाइपलाइन को तस्करों के द्वारा काटकर बेचा जा रहा था। तस्करों के द्वारा शुक्रवार को मजदूरों को लगाकर लोहे के पाइप को कटवाया जा रहा था। लोहे के पाइप जमीन के नीचे दबा होने के कारण मजदूर मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। वहीं कुछ मजदूर लोहे के पाइप को भी काट रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी धस गया और कटा हुआ लोहे का पाइप वहां कम कर रहे दो मजदूरों पर गिर पड़ा। पाइप और मिट्टी के नीचे दोनों मजदूर दब गये। घटना के बाद वहां काम कर रहे अन्य मजदूरों तथा लोहा तस्करों ने मजदूरों को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला और बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया। वही सोनू को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया।

इधर, घटना के बाद मामले की जानकारी होने के पश्चात पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। लोहा तस्करों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जायेगा।

Latehar Balumath News Today