धार्मिक कीर्तन में शामिल होने रांची जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस नदी में पलटी, 7 की मौत, 45 घायल
हजारीबाग : गिरिडीह से रांची जा रही शिवा नाम की बस हजारीबाग-बगोदर एनएच-100 पर दारू के बीच शिवानी नदी में पलट गई। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें हजारीबाग गुरुद्वारा कमेटी के राजू सिंह भी शामिल हैं। हादसे में 45 लोग घायल हुए हैं। उन्हें हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और मदद करने लगे। इसके बाद खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से उतारकर अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक सभी लोग रांची के धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि शिवा नाम की बस गिरिडीह से रांची जा रही थी। इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर एनएच-100 पर दारू के बीच सिवाने नदी में बस पलट गई। इसमें 45 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
जानकारी के मुताबिक बस का पत्ता टूटने के बाद वह बेकाबू हो गई और नदी में पलट गई। इस बस में 52 यात्री सवार हैं। हादसे के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया।
बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकालने का प्रयास किया गया। कई लोग वाहन में फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया। इस हादसे की खबर मिलते ही सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि सभी लोग रांची के धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे।