लातेहार: बालूमाथ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : शुक्रवार की रात आठ बजे बालूमाथ-चतरा मार्ग पर बारियातू ग्राम स्थित ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मृतक की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के हिसारी ग्राम निवासी सरहुल उरांव का पुत्र अजय उरांव के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान मंगरू उरांव का पुत्र उपेंद्र उरांव के रूप में हुई है।
हालांकि हादसे के बाद बारियातू थाना पुलिस की सहायता से दोनों को गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जांच के बाद अजय उरांव को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल उपेन्द्र उरांव स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। इस घटना में घायल उपेन्द्र उरांव की स्थिति भी चिंताजनक बतायी जा रही है।
Latehar Balumath Latest News