Breaking :
||अयोध्या श्रीराम मंदिर से आये पूजित अक्षत को झारखंड के सभी जिलों में भेजने की तैयारी||पलामू: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, सड़क जाम||लातेहार: बालूमाथ में स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर||पलामू: देवर ने भाभी को पीट-पीट कर मार डाला, पारिवारिक विवाद में दिया घटना को अंजाम, दो बेटों के साथ गिरफ्तार||लातेहार: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार
Saturday, December 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंड

हजारीबाग: तीर्थयात्रियों से भरे बस और ट्रक की सीधी टक्कर में 4 की मौत, 30 घायल

हजारीबाग : जिले के कटकमसांडी में भीषण सड़क हादसा हो गया। गया से ओडिशा जा रहे तीर्थयात्रियों की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना शनिवार देर रात की बतायी जा रही है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बस से बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि साईं राम नाम की बस यात्रियों को लेकर बिहार के गया से हजारीबाग होते हुए ओडिशा जा रही थी। इसी दौरान हजारीबाग-कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर कनोदा घाटी मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक और बस की टक्कर हो गयी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।

वहीं, हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी लोग ओडिशा के रहने वाले थे। हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार है।

जानकारी के मुताबिक करीब 41 यात्रियों को लेकर उड़ीसा के मयूरभंज और उसके आसपास बस बिहार के गया से कटकमसांडी होते हुए लौट रही थी। इसी बीच कनोदा घाटी में कटकमसांडी और बहिमर के बीच दिल दहला देने वाला और दर्दनाक भीषण सड़क हादसा हो गया।

मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष यात्री शामिल हैं। बताया गया कि कुल 29 लोग घायल हुए थे। उनका इलाज चल रहा है। यहां देर रात कई लोग मदद के लिए आगे आए।