Breaking :
||लातेहार: चंदवा में विधवा महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार||झारखंड में फिर बदला मौसम, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी||कुख्यात माओवादी कमांडर अमन गंझू और जतरू खरवार से NIA करेगी पूछताछ||लातेहार: बालूमाथ में इक्वेस्टा बैंक के नाम पर खाता खोल कर लाखों की ठगी करने के आरोप में एक गिरफ्तार, कार्यालय सील||लातेहार: बालूमाथ पुलिस ने 3 लाख 30 हजार की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को पकड़ा||लातेहार: फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस||लातेहार में बाघ, मनिका में महुआ चुनने गये दो और बरवाडीह में एक युवक पर किया हमला, रेफर||पलामू में TSPC के एरिया कमांडर समेत पांच उग्रवादी गिरफ्तार, पांच वाहनों में लगायी थी आग||लातेहार में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कंटेनर लूट कर भाग रहे थे आरोपी||रांची: धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर बजाने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस बल तैनात

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 33 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Indian Administrative Service promotion

रांची : झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 33 अधिकारियों को संयुक्त सचिव से अपर सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। 2010 बैच के इन पदोन्नत आईएएस अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक श्रेणी के वेतनमान लेबल-12-78800-209200 में पदोन्नत किया गया है। सभी अधिकारियों के पदोन्नयन कर उनके वर्तमान पदस्थापन स्थान पर पदस्थापन भी किया गया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नति

नेसार अहमद, निदेशक बागवाणी, जेपीएससी सचिव, रवि रंजन मिश्रा, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य, आलोक त्रिवेदी, डीडीसी गोड्डा, संजय सिन्हा, संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग मनोज जायसवाल, अपर नगर आयुक्त चास नगर निगम, अनिल कुमार सिंह, संयुक्त सचिव खान एवं भूतत्व विभाग हरि कुमार केशरी, संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग जगबंधु महथा, परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, लातेहार बिंदेश्वरी ततमा, निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम धनबाद इंदु रानी, डीडीसी सिमडेगा, अरुण वाल्टर सांगा, संयुक्त सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग दशरथ चंद्र दास, संयुक्त सचिव राजस्व भूमि सुधार विभाग सुमन कैथरिन केरकेट्टा, संयुक्त सचिव खान विभाग बाल किशुन मुंडा, संयुक्त सचिव कैबिनेट लालचंद डाडेल, संयुक्त सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग गायत्री कुमारी, डीडीसी रामगढ़, नागेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता रामगढ़ नेलसन एयोन बागे, संयुक्त सचिव राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अंजनी कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव आईटी संजय बिहारी अंबष्ठ, संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग अंजनी कुमार दुबे, संयुक्त सचिव श्रम विभाग अमित प्रकाश, अपर समाहर्ता खूंटी अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव वन विभाग राजू रंजन राम, संयुक्त सचिव श्रम नियोजन, पवन कुमार, बंदोबस्त पदाधिकारी पलामू, संयुक्त सचिव स्कूली साक्षरता विभाग अक्षय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव गृह, कारा मनमोहन प्रसाद, डीडीसी शशिभूषण मेहरा, संयुक्त सचिव गृह, प्रदीप तिग्गा, संयुक्त सचिव गृह, कारण पूनम प्रभा तिर्की, संयुक्त सचिव नगर विकास विभाग ज्ञानेंद्र कुमार, क्षेत्रीय निदेशक जियाडा रांची अजय कुमार सिंह।

Indian Administrative Service promotion