Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के 24 DSP को मिला IPS में प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

रांची : राज्य के 24 डीएसपी को आईपीएस में प्रमोशन मिला है। 19 जून को यूपीएससी बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। प्रोन्नति का मामला 2016 से लंबित था। राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रोन्नति पाने वाले अधिकारियों की कुल संख्या 45 है। राज्य सरकार में यह प्रोन्नति 2017 में नौ, 2018 में चार, 2019 में पांच और 2020 में छह पदों पर दी गयी है। इस संबंध में गुरुवार को अधिसूचना जारी की गयी।

आईपीएस में प्रोन्नत होने वालों में टंडवा के एसडीपीओ शंभु कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह (बड़कागांव एसडीपीओ), अरविंद कुमार सिंह (डीएसपी, धनबाद मुख्यालय), पुज्य प्रकाश (एसडीपीओ, हुसैनाबाद), झारखंड की संचार एवं तकनीकी सेवा में एएसपी सरोजनी लकड़ा, एसीबी रांची के एएसपी एमेल्डा एक्का, एसीबी के सीनियर डीएसपी सादिक अनवर रिजवी, डॉ. विमल कुमार (सीनियर डीएसपी, विशेष शाखा, मुख्यमंत्री सुरक्षा) और जैप-10 रांची के सीनियर डीएसपी विकास कुमार पांडेय वे प्रमुख अधिकारी हैं, जिन्हें आईपीएस में प्रन्नोत किया गया है। वहीं, जंगल वॉरफेयर स्कूल नेतरहाट के सीनियर डीएसपी विजय आशीष कुजूर, सीनियर डीएसपी विशेष शाखा, झारखंड के दीपक कुमार शर्मा, जैप-7 हजारीबाग के सीनियर डीएसपी राजकुमार मेहता, विशेष शाखा के सीनियर डीएसपी अजय कुमार सिन्हा और विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन-2 खूंटी के सीनियर डीएसपी अनुदीप सिंह को भी राज्य पुलिस सेवा कैडर से आईपीएस में प्रन्नोत किया गया है।

एसीबी रांची के सीनियर डीएसपी सहदेव साव, बालूमाथ एसडीपीओ व सीनियर डीएसपी अजीत कुमार, लोहरदगा अभियान सीनियर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय, सीनियर डीएसपी खलारी रांची अनिमेष नैथानी को भी आईपीएस में प्रोन्नत किया गया है।

इसके अलावा, अजय कुमार-1 (एसडीपीओ, बुंडू, रांची), आरिफ एकराम (सीनियर डीएसपी, कंपोजिट कंट्रोल रूम), मनीष टोप्पो (सीनियर डीएसपी, विशेष शाखा, एसआइबी रांची), कैलाश करमाली (सीनियर डीएसपी, मुख्यालय लातेहार) और पितांबर सिंह खेरवार (सीनियर डीएसपी, एसडीपीओ, निरसा) को भी आईपीएस में प्रन्नोत किया गया है।