Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड के इन 20 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से होंगे लैस

Jharkhand Amrit Bharat Station Scheme

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रखी पुनर्विकास की आधारशिला

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के कुल 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। झारखंड में भी 886.70 करोड़ रुपये की लागत से राजधानी रांची के हटिया रेलवे स्टेशन समेत 20 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जायेगा। इस योजना के तहत सबसे ज्यादा 355 करोड़ रुपये हटिया स्टेशन के अपग्रेडेशन पर खर्च किये जायेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। भारत में आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साथ ही उम्दा व्यवस्था देने की कोशिश की गयी है। उन्होंने कहा कि भारत, जो विकसित होने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, अपने अमृत काल की शुरुआत में है। नयी ऊर्जा, नयी प्रेरणा और नये संकल्प हैं और इसी भावना के साथ, भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय सुविधायें उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। इसके तहत देशभर में 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गयी है।

इन स्टेशनों का पुनर्विकास 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जायेगा। शहर के दोनों किनारों को समुचित रूप से जोड़ते हुए इन स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किये जा रहे हैं। यह एकीकृत दृष्टिकोण रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र पर केंद्रित शहर के समग्र शहरी विकास के विजन से प्रेरित है।

इन स्टेशनों का होगा विकास

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हटिया के अलावा बोकारो स्टील सिटी में 33.5 करोड़, बड़काकाना रेलवे स्टेशन में 32.6 करोड़, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस-गोमो जंक्शन में 32.4 करोड़, घाटशिला स्टेशन में 31 करोड़, पारसनाथ स्टेशन में 30.4 करोड़, कोडरमा स्टेशन में 30.3 करोड़, राजखरसावां स्टेशन में 30 करोड़, डाल्टनगंज स्टेशन में 29.2 करोड़, साहिबगंज स्टेशन में 29 करोड़, हजारीबाग रोड स्टेशन में 28.1 करोड़, मनोहरपुर स्टेशन में 27 करोड़, पिस्का स्टेशन में 27 करोड़, कतरासगढ़ स्टेशन में 26.9 करोड़, चन्द्रपुरा स्टेशन में 26.5 करोड़, नगरऊंटारी स्टेशन में 26.3 करोड़, गढ़वा टाउन स्टेशन में 25.5 करोड़, लातेहार स्टेशन में 24.5 करोड़, गढ़वा रोड स्टेशन में 24.5 एवं कुमारडुबी रेलवे स्टेशन के लिए 17 करोड़ की राशि उपलब्ध करायी गयी है।

Jharkhand Amrit Bharat Station Scheme