Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरझारखंडरांची

झारखंड में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, चन्दन सिन्हा बने रांची के SSP

Jharkhand IPS Transfer Posting

रांची : झारखंड में राज्य सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इनमें रांची और जमशेदपुर के एसएसपी समेत सात जिलों के एसपी भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है।

चंदन कुमार सिन्हा पहले पलामू के एसपी थे। पलामू में रिष्मा रमेशन के एसपी बनने के बाद से चंदन कुमार सिन्हा पोस्टिंग की प्रतीक्षा में थे। रांची के एसएसपी किशोर कौशल का तबादला पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी के पद पर किया गया है। लोहरदगा, गुमला, गढ़वा, कोडरमा और जामाताड़ा के एसपी भी बदल दिये गये हैं। जहां एसपी को कहीं और पदस्थापित नहीं किया गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान देने को कहा गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट :

Jharkhand IPS Transfer Posting