Breaking :
||गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई वसूलने की मोदी की गारंटी : बाबूलाल मरांडी||पलामू में पुलिसकर्मियों को रौंदने का प्रयास, आरोपी चालक गिरफ्तार||‘धरती के धन कुबेर’ कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू के ठिकानों से 3 सौ करोड़ रुपये बरामद, तीसरे दिन भी आईटी की छापेमारी, देखें वीडियो||तेतरियाखाड़ कोलियरी में PNMPL कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे मजदूर नेता की तबियत बिगड़ी||लातेहार: एंबुलेंस में शराब छिपाकर ले जा रहे तीन तस्करों को मनिका पुलिस ने पकड़ा, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त||अब इस तारीख को पलामू आयेंगे बागेश्वर धाम सरकार, कार्यक्रम तय||झारखंड के नामी उद्योगपति रूंगटा के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा||झारखंड कैबिनेट की बैठक में 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, सामान्य वर्ग के छात्रों को भी मिलेगी छात्रवृत्ति, किसानों को धान खरीद पर अतिरिक्त बोनस||पलामू: हाइवा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, सवार घायल, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे दोनों साढू||पलामू: दहेज लोभियों ने ले ली बिहार की बेटी की जान, ससुराल वालों पर केस दर्ज
Sunday, December 10, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरदेश-विदेशबिहार

अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में आज फिर उपद्रव, एक की मौत

केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला। लखीसराय में विक्रमशिला एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान एक शख्स की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि वो ट्रेन में मौजूद था। आग की चपेट में वो गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। दानापुर और लखीसराय स्टेशन समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आगजनी की गई। 9 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस पर पथराव किया गया। कुछ जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की।

बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी सीएम रेणु देवी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला किया। यहां पर भाजपा विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर पथराव किया गया। सासाराम और मधेपुरा में भाजपा दफ्तर को प्रदर्शनकारियों ने फूंक दिया। एक दिन पहले नवादा में भाजपा कार्यालय को जला दिया गया था। दो विधायकों पर हमले हुए थे।

सुबह से अब तक 8 ट्रेनों को निशाना बनाया गया है। समस्तीपुर में 2, लखीसराय में 2, दानापुर, फतुहा, आरा और सुपौल में एक-एक यात्री ट्रेन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। वहीं, बक्सर और नालंदा समेत कई जिलों में रेलवे ट्रैक पर आगजनी की गई है। आरा के बिहिया रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने स्टेशन पर लूटपाट की है। टिकट काउंटर से लगभग 3 लाख रुपए लूट लिए हैं। बेतिया में यात्रियों को ट्रेन से उताकर मारपीट की गई।

प्रदर्शनकारियों ने इस्लामपुर रेलवे स्टेशन पर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी। एसी बोगी समेत करीब 4 कोच धू धू कर जले।

सासाराम में टोल प्लाजा में घुसकर प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की। टोल प्लाजा में आगजनी भी की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी है। कई राउंड फायरिंग की खबर है। आरा में सड़क पर आगजनी के बाद जाम लगाया गया है।

​​​​वैशाली के हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर उग्र छात्रों ने तोड़फोड़ की है। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति में आग लगा दी। हाजीपुर-बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन पर भी आगजनी की गई है। प्रदर्शनकारी सुबह 6 बजे से ही ट्रैक पर डटे हुए हैं। रेलवे ने जहां-तहां ट्रेनों को रोक दिया है। कई ट्रेनें रद्द भी कर दी गई हैं।

खगड़िया में भी फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया है। मानसी जंक्शन पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ जुटने लगी है। इधर, छपरा में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर चैनवा टोल बोर्ड पर प्रदर्शकारियों ने जमकर हंगामा किया। टोल बूथ पर तोड़फोड़ के बाद रोड जाम कर दिया गया है।