Breaking :
||मुख्यमंत्री ने पलामू में 75 योजनाओं की रखी आधारशिला, 113 योजनाओं का किया उद्घाटन, करोड़ों रुपये की बांटी परिसंपत्ति||BSF के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कहा- देश जल्द होगा वामपंथी उग्रवाद से पूरी तरह मुक्त||लातेहार में फूड प्वाइजनिंग: चावल में गिरी थी छिपकली, खाने से एक ही परिवार के 10 लोग बीमार||लातेहार: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकरायी, एक घायल, गंभीर हालत में रिम्स रेफर||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पलामू जिला के सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए जताया आभार||मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पलामू, डीसी व एसपी ने किया स्वागत||लातेहार: बालूमाथ में आयुष्मान मेला के नाम पर खानापूर्ति, एमबीबीएस डॉक्टर रहे गायब||लातेहार: बालूमाथ में मानवता हुई शर्मसार, अवैध संबंध से जन्मे नवजात को परिजनों ने झाड़ी में फेंका||गढ़वा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड के नवनिर्माण के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रही राज्य सरकार||लातेहार: बालूमाथ में बालश्रम के खिलाफ चलाया गया अभियान, तीन बालश्रमिकों को कराया मुक्त
Saturday, December 2, 2023
बिहार

छात्र संघ चुनाव: पटना कॉलेज के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, कैंपस में भगदड़

पटना: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के बीच अचानक हुई गोलियों की तड़तड़ाहट से माहौल गमगीन हो गया। पटना कॉलेज के बाहर अशोक राजपथ पर दोपहर 2 बजे के बाद अचानक गोली चलने की आवाज आयी और पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। जिस स्थान पर गोली चली, उसके आसपास बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र जमा हो गए। लेकिन फायरिंग के बाद स्थिति भयावह हो गयी। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, किसी को समझ नहीं आया कि गोली किसने और क्यों चलायी।

हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर गोलियां चलीं, उसके पास बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात थे। लेकिन उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि यहां एक शख्स हथियार लिए हुए है। शूटर आराम से फायरिंग करते हुए वहां से गायब हो गया। बताया जा रहा है कि करीब 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी। हालांकि गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वहीं, छात्र संघ के लिए मतदान का समय भी दोपहर 2 बजे तक था, जिससे बड़ी संख्या में छात्र वहां से निकल गए थे।

मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि फायरिंग की घटना चुनाव के बाद हुई है। इसके साथ ही कॉलेज के बाहर अशोक राजपथ पर गोलियां चलायीं। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों की ओर से गोलियां चलायीं गयीं। चुनाव खत्म होने के बाद शूटर ने हवा में फायरिंग की। किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि गोली किसने चलायी और इसके पीछे क्या वजह थी।

गौरतलब है कि पटना विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले गए। पटना के विभिन्न कॉलेजों के 51 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। वोटों की गिनती भी आज ही होगी और चुनाव के नतीजे देर शाम तक आने की संभावना है।