Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
बिहार

Bihar News: दहेज कम मिलने से नाराज पति ने गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

नवादा : नवादा में दहेज लोभी ससुराल वालों ने एक गर्भवती महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी. ससुराल वाले महिला के मायके वालों से दहेज की मांग कर रहे थे। घटना हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझावे गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद महिला का पति समेत अन्य ससुराल वाले घर से फरार हो गये हैं।

मृतक महिला की पहचान मांझावे गांव निवासी योगेंद्र यादव की पत्नी सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गया के वजीरगंज थाना क्षेत्र के लोधिया गांव निवासी अवधेश यादव ने वर्ष 2011 में अपनी पुत्री सुनीता का विवाह मांझावे गांव निवासी योगेंद्र यादव के साथ धूमधाम से किया था। शादी के कुछ महीने तक तो सब कुछ ठीक चला, लेकिन बाद में सुनीता का पति व उसके परिजन दहेज में और पैसों की मांग करने लगे। इसी बीच सुनीता ने एक बेटी को भी जन्म दिया।

पति व ससुराल वाले लगातार माता-पिता पर पैसे के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन सुनीता के पिता अवधेश यादव दहेज में और पैसा देने की स्थिति में नहीं थे, इसलिए उन्होंने और दहेज देने में असमर्थता जतायी। इससे गुस्साए सुनीता के पति व उसके परिजनों ने 7 माह की गर्भवती सुनीता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ससुराल के सभी लोग घर से फरार हो गये हैं।

मृतका के पिता ने सुनीता के पति व ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मायके वालों के बयान के आधार पर ससुराल वालों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।